प्रदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की संध्या महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर होगा भव्य दही हांडी का आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २४ अगस्त ;अभी तक ;   श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी का आयोजन करने वाली समिति की एक बैठक नैवेद्यम रेस्टोरेंट रामटेकरी पर आयोजित की गई। बैठक में संस्था द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर 26 अगस्त की रात्रि 8.30 बजे महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर भव्य दही हांडी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। संस्था द्वारा विगत 25 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है।
                     बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, पं. दिलीप शर्मा, विजय सुराणा, प्रीतेश चावला, राजेश नामदेव, मनोज चौधरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
                       बैठक में यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी का  यह आयोजन भव्य रूप ले चुका है। आपने कहा कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते इस आयोजन को भव्यता प्रदान की जाये एवं नवाचार भी किये जाये। बैठक में प्रीतेश चावला व राजेश नामदेव ने भी अपने विचार रखे।
                     बैठक का संचालन दिनेश नागर ने किया व आभार राजेश पाठक ने माना। बैठक में अतिथि का स्वागत शरद तिवारी, बाबा पंचोली, विकास बड़गोती, चेतन जोशी, अंकुश पालीवाल, कपिल मावर, जितेन्द्र पाटीदार आदि ने किया। बैठक में संस्था के सुनिल वेद, आशीष त्रिवेदी, मनोज जैन, सुनील गुप्ता, आशीष भाटिया, दीपक कुमावत, मनोज पोरवाल, अरुण अग्रवाल, पवन सोनी, अनमोल भदानिया, राहुल शर्मा, दुर्गेश टेलर, संजय नीमा, लक्ष्मण पुरुस्वानी, नीलेश कुमावत, पुष्कर कुमावत, मांगीलाल कुमावत, सुनील पोरवाल, दिनेश पोरवाल, गोलू शर्मा, सत्यकाम चोरड़िया, योगेश शर्मा, जयेश पंड्या, दीपक मोहनिया, वीरेंद्र अगवाल, नितिन हिंगड़, नंदू पोरवाल, विपिन जोशी, अंकुश डपकरा, अनिल बैरागी, हितेन्द्र भाटी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button