प्रदेश

प्रश्नोरा दशोरा नागर समाज का वार्षिक कुलदेवी पूजन आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १३ जून ;अभी तक;  प्रश्नोरा दशोरा नागर समाज का वार्षिक कुलदेवी पूजन आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
                                 सर्वप्रथम प्रातःकाल भगवान पशुपतिनाथ के पूजन, अर्चन, अभिषेक के साथ पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से विशाल वाहन शोभायात्रा आरंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कुलदेवी पूजन स्थल पर पहुंची। कुलदेवी पूजन स्थल पर मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर,  राष्ट्रीय संत डॉ. मिथिलेश नागर, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, सभापति निलेश जैन, सर्व ब्राह्मण समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष पं. अरूण शर्मा थे। सभी ने अपने उद्बोधन में कुलदेवी का मंदिर शीघ्र बनाये जाने पर जोर दिया।
                                  मार्ग में वाहन शोभायात्रा का स्वागत धार्मिक उत्सव समिति के श्री सुभाष गुप्ता, संकल्प नागर, वरदीचंद कुमावत, विनोद मेहता, कृष्ण कामधेनु संस्था की ओर से दिनेश नागर ने किया।
                                    इस अवसर पर कुलदेवी पूजन स्थल पर यज्ञोपवित संस्कार हवन पूजन हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती संगीता नागर, श्रीमती मधु मेहता, प्रभाशंकर मेहता, सचिन पारीख का महत्व पूर्ण योगदान रहा। पूजन समिति के अध्यक्ष दामादोर सुगंधी, ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश दशोरा ने सभी का आभार माना। पधारे 10 मंडलों के अध्यक्षों, सचिव व कार्यकर्ताओं को मंच से अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सचिव रविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री केदार दशोरा, आभा मण्डलोई ने सम्मानित किया। संचालन राजेश गुप्ता ने किया। जानकारी प्रवक्ता श्री आनन्द दशोरा व जयेश नागर ने दी।

Related Articles

Back to top button