प्रदेश

कलेक्टर ने वृहस्पति कुंड पहुंचकर प्रस्तावित कार्यों के संबंध में ली जानकारी

दीपक शर्मा

पन्ना २९ जुलाई ;अभी तक; कलेक्टर सुरेश कुमार ने गत दिवस जिले के पर्यटन स्थल वृहस्पति कुंड पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली और संबंधित ठेकेदार से ग्लास ब्रिज सहित अन्य निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्धारित शर्तों का पालन कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। यहाँ पर्यटन संभावनाओं के दृष्टिगत विभिन्न निर्माण कार्य किया जाना है, जिससे पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र का विकास हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सके।

जिला कलेक्टर द्वारा वर्षा ऋतु में वृहस्पति कुंड के जल प्रपात आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने परिसर में पैदल भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया तथा ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को भी देखा और वृहस्पति कुंड के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। साथ ही सभी विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग की बात कही।

Related Articles

Back to top button