प्रदेश

सफलता की कहानी,,,, लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिला संबल

दीपक शर्मा
पन्ना: ४ सितम्बर ;अभी तक ;  पन्ना जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए भी संबल बनी है। योजना में प्रत्येक माह मिलने वाली 1250 रूपए की आर्थिक सहायता राशि से लाडली बहनें सशक्त होने के साथ ही परिवार का मजबूत सहारा साबित हुई हैं। योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं ने परिवार की मुखिया का रूतबा भी हासिल किया है।
                                   पन्ना शहर की लाडली बहना रजनी लखेरा ने प्रतिमाह मिलने वाली राशि से ऋण चुकता किया और बच्चों की स्कूल फीस भी जमा कर रही हैं। संध्या गुप्ता ने अपने बिजनेस को बढ़ाया है, जबकि सिलाई का काम करने वाली गायत्री नामदेव सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर पारिवारिक जरूरतें पूरा कर रही हैं। जिले की अन्य लाडली बहनें भी सरकारी योजना से मिल रही सहायता से अपने सपने साकार कर रही हैं। जरूरतमंद महिलाओं के वरदान बनी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं ने महत्वाकांक्षी योजना के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार ज्ञापित कर धन्यवाद दिया।

 


Related Articles

Back to top button