प्रदेश

लघुवेतन कर्मचारी संघ के दूसरी बार जिलाध्यक्ष चम्पालाल चौहान निर्वाचित

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १६ जून ;अभी तक;  म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ भोपाल के मार्गदर्शन में जिला शाखा मंदसौर के निर्वाचन 16 जून, रविवार को दशपुर कुंज में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वानुमति से श्री चम्पालाल चौहान को दूसरे बार जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। जिसके अंतर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग के विभागीय अध्यक्ष पद पर श्री घनश्याम सिंघानिया चुने गये।
                                       साथ ही म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा के कोषाध्यक्ष के रूप में तेजकरण जोशी, उपाध्यक्ष रामेश्वर सौलंकी, महिला उपाध्यक्ष सीमा साल्वी, सचिव राधेश्याम देवड़ा तथा मिडिया प्रभारी सूरजमल गुजरिया को बनाया गया।
बैठक में कविता यादव, पुष्पा जोशी, संतोष जटिया, आशा देवड़ा, संगीता बोराना, संतोष कटारा, विद्या बोराना, कल्पना गोड़, मंजू चंदे, शकुंतला, सुमित्रा, मीनाबाई दर्शना, कमलाबाई, तहसील अध्यक्ष सुजानमल जैन, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भवानीशंकर अलावा, प्रवीण आर्य, लक्ष्मीनारायण दंडोतिया, मोहनलाल मालवीय, पंकज जेठानिया, गोवर्धनलाल सौलंकी, प्रेमदास बैरागी, सर्वेश मिश्रा, रामदयाल परमार, बालाराम राणा, महेन्द्रसिंह मुवेल, कमल राठौर, गणेशराम खाती, सत्यनारायण खाती, गोपालकृष्ण माली, भेरूदास बैरागी, अजय चौहान, लोकेन्द्र रैकवार, भेरूलाल पंवार, रामचरण घावरी, राजेन्द्र दलाल, चौकीदार मुकुंद बैरागी, निर्भयराम सूर्यवंशी आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। संचालन घनश्याम सिंघानिया ने किया एवं आभार जिला लघुवेतन कर्मचारी संघ के सचिव राधेश्याम देवड़ा ने माना।

Related Articles

Back to top button