प्रदेश

25 अगस्त को लखपति दीदीयों का अभिनंदन स्वयं सहायता समूह व बैंक लिंकेज ऋण वितरण कार्यक्रम

  आशुतोष पुरोहित
   खरगोन 24 अगस्त ;अभी तक ;    25 अगस्त को जलगांव,महाराष्ट्र में लखपति दीदीयों का अभिनंदन स्वयं सहायता समूह व बैंक लिंकेज ऋण वितरण कार्यक्रम का अयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर समस्त राज्यों के समुहों को बैंक ऋण वितरण कार्य संम्पन किया जायेगा। कार्यक्रम वेब् कॉस्ट लिंक के माध्यम से प्रसारित होगा।
                         कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के नेतृत्व में जिला, जनपद स्तर एवं सीएलएफ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्व सहायात समूहों व सदस्यों को लाभांवित किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाश सिहं द्वारा अवगत कराया गया है कि मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उक्त कार्यक्रम के दौरान ही जिले से कुल 215 स्व सहायता समूहों को राशि रु. 6 करोड़ 97 लाख 70 हजार का बैंको के माध्यम से ऋण वितरण किया जायेगा।
                        इसी प्रकार मिशन अंतर्गत चक्रिय राशि (RF) 353 समूहों को 70 लाख 70 हजार एवं सामुदायिक निधि (CIF) 292 समहों को 2 करोड़ 92 लाख रूपये जारी किये जायेगें। समग्र रूप से जिले से कुल 860 समूहों को बैंक लिंकेज/ आरएफ/सीआईएफ के माध्यम से राशि रूपयें 10 करोड़ 60 लाख 40 हजार जारी कर लाभांवित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त स्व सहायता समूहों के सदस्य को लखपति दीदी / सीआरपी को अभिनंदन स्वरूप संम्मान पत्र का भी कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक सीएलएफ स्तर पर सम्मानित किया जायेगा ।
————————–

Related Articles

Back to top button