प्रदेश

लायंस क्लब मंदसौर द्वारा घुटना प्रत्यारोपण जागरूकता शिविर का आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २० मई ;अभी तक;  अपोलो हॉस्पिटल इंदौर व अनुयोग हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर तथा लायंस क्लब मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में अनुयोग हॉस्पिटल पर घुटना प्रत्यारोपण जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 24 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया।
                       शिविर में अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुनील राजन के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित चिकित्सक डॉ. चिरंजीवी मिश्रा ने अपनी सेवाएं उपलब्ध कराई।
                      लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. मजहर हुसैन, सचिव प्रेमदेव पाटीदार व झोन चेयरपर्सन हस्तीमल जैन ने डॉ. मिश्रा व उनकी टीम का स्वागत किया। अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर मैनेजर श्री कमलेश पाण्डे का सहयोग सराहनीय  रहा। संचालन डॉ. देवेन्द्र पुराणिक ने किया व आभार सचिव प्रेमदेव पाटीदार ने माना।
                        इस अवसर पर लायन सुभाष बग्गा, राजेन्द्र पामेचा, डॉ. विक्रांत भावसार, अमित अग्रवाल, सुनील बाफना, जितेन्द्र पोरवाल, मयंक गांधी, सिद्धार्थ पोरवाल, सुनील विजयवर्गीय, जगदीश चौधरी, दीपक चौधरी, राजेश पोरवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button