प्रदेश

पन्ना के लोकेन्द्र यादव बने बुंदेली आइडल विजेता, भोपाल में पुरस्कृत किया गया,  एक लाख का नगद इनाम जीता 

दीपक शर्मा
पन्ना  ३ सितम्बर ;अभी तक ;  पन्ना जिले के छोटे से गांव सिरसी पटना के निवासी लोकेन्द्र यादव बुंदेली आइडल के विजेता बने हैं। उन्हें भोपाल में आयोजित बुंदेली समागम कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राना और संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने विजेता ट्रॉफी और एक लाख रूपये की ईनामी राशि से सम्मानित किया।
                                बुंदेली बौछार द्वारा आयोजित बुंदेली आइडल प्रतियोगिता में पूरे बुंदेलखंड से करीब 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।जिसमे पन्ना के लाल ने जिले को गौरांवित किया है।
                                उल्लेखनीय हे की लोकेंद्र लगातार बुंदेलखंड में अपनी प्रस्तुतियां दे कर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।  उनके बुंदेली आइडियल बनने पर पन्ना नगर की समाजसेवीयों ,गणमान्य नागरिकों,मित्रो ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button