प्रदेश

दो अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गृह स्वामी की हत्या की

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 13 सितम्बर ;अभी तक ;  जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बड़ागांव धसान में लूट और हत्या का मामला सामने आया है!
                           टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि बीती गुरुवार की रात बड़ागांव में दो अज्ञात बदमाशों ने पुलिस थाने के समीप रहने वाले एक बुजुर्ग दम्पति के घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर गृह स्वामी विरती सिंघई 70 की हत्या कर दी, जबकि हमले में घायल उनकी पत्नी पुष्पा 65 को उपचार के लिए यहाँ जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है!उन्होंने बताया कि मौक़े से लोहे की राड बरामद की गयी है और संभव है उसी राड से उनके साथ मारपीट की गयी है ! एसडीओपी कटरे के मुताबिक फिलहाल लूटी गयी सामग्री का ब्यौरा नहीं मिल सका है!
                              शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी लगते ही गांव के सैकड़ो नागरिकों ने घटना के विरोध में टीकमगढ़ सागर मार्ग पर धरना, प्रदर्शन किया जिससे करीब दो घंटे उक्त मार्ग पर यातायात बाधित रहा लेकिन पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के समझाने पर लोगों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया!इस सम्बन्ध में एसपी काशवानी ने बताया कि थाने में हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं!

Related Articles

Back to top button