प्रदेश

पर्यूषण पर्व पश्चात महावीर इंटरनेशनल का मिलन समारोह वही पार्श्वनाथ तीर्थ पर सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २३ सितम्बर ;अभी तक ;   महावीर इंटरनेशनल संस्था का पर्यूषण पर्व पश्चात् वहीं पारसनाथ तीर्थ भ्रमण का आयोजन रखा गया ।
                          संस्था अध्यक्ष सीए आयुष जैन ने बताया पर्यूषण पर्व के पश्चात महावीर इंटरनेशनल संस्था का वही पारसनाथ तीर्थ पर पारिवारिक मिलन समारोह और तीर्थ भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में नाकोड़ा जी तीर्थ यात्रा भी संस्था द्वारा आयोजित की जा रही है ।
                          सर्वप्रथम सम्मेद शिखर तीर्थ वही पार्श्वनाथ पर संस्था सदस्यों ने दर्शन और चैत्यवंदन किया, इसके पश्चात सभी ने तीर्थ भ्रमण कर बही पार्श्वनाथ दिगंबर तीर्थ चौपाटी पर पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ । कार्यक्रम में पारिवारिक गेम्स खेले गए । पारिवारिक गेम सृष्टि यश व्यास ने खिलाएं।  कपल गेम में मनसुखलाल मारवाड़ी, मनीष जैन, भागचंद खंडेलवाल और विपिन कोठीफोड़ा विजय रहे।
                                  इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सीए आयुष जैन और सीए प्रजवी जैन का जन्मदिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम पश्चात सभी ने आरती का लाभ लिया । कार्यक्रम का संचालन भावेश बक्शी ने किया, आभार सीए प्रजवी जैन ने माना ।
                                      इस अवसर पर राकेश जैन, संजय चौधरी, गुणवान सिंह कोठारी, राकेश चौधरी, पीसी कुमावत, ऋषभ फाफ़रिया, अनिल बाफना, हर्षित डांगी, यश चौधरी, शुभम चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, पंकज मित्तल, हिम्मत सिंह मेहता, संजय दोषी, सत्यनारायण गोयल, ओम गोयल, मनीष परमार, अंशुल जैन, अनूप पोरवाल, विकास जरूरी, राहुल बबल, सुबोध नलवाया, डॉ. गौरव कियावत, रवि भंडारी, संजय जैन, कपिल व्यास, सूर्य प्रकाश जैतावत, दिनेश जैन, विजय ओसवाल, लोकेंद्र फाफ़रिया सहित महावीर इंटरनेशनल के सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास गोदावत और संजय गर्ग ने दी।

Related Articles

Back to top button