प्रदेश

मनचलों से परेशान होकर 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतिका ने अपनी पैरों की जांघ में लिखे तीन लोगों के नाम।

 दीपक शर्मा
पन्ना १२ जुलाई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत एक 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कि मृतिका की जांघ  में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं और उसे इन्ही लोगों द्वारा लंबे समय से परेशान किया जाता रहा हे। इसकी पुलिस में पहले शिकायत भी की गई थी लेकिन ढाक के तीन पात,,,,,वहीं घटना के बाद गुस्साये परिजनों ने आज सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को परेशान किया जा रहा था।जिसकी शिकायत भी थाने में की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर कथिततौर पर आत्महत्या कर ली।
                                     परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाए। मृतिका के ससुर का कहना है की हमारी बहू को कुछ लोग लंबे समय से परेशान करते आ रहे हैं उसकी शिकायत की गई थी लेकिन कभी कार्यवाही नही हुई।  आज उसने परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हम ने चक्का  जाम कर दिया है हम एसपी कलेक्टर को मौके पर बुलाना चाहते हैं ताकि कार्रवाई हो सके और हमें न्याय  मिल सके।
                             बतादे की सिमरिया चौराहे पर पिछले दो से तीन घंटो से जाम लगा हुआ है। जिसमे दोनो ओर से लंबा जाम लगा हुआ है। वही जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझने का प्रयास कर रही लेकिन परिजन एसपी  और कलेक्टर को मौके पर बुलाने जिद पर अड़ी रहे लिहाजा घंटो जाम लगा रहा।कार्यवाही का आस्वशन देने के बाद जाम खुल सका।
                          वही इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जिन लोगों के नाम महिला ने लिखे हैं उन्हें लोकेट करने की कोशिश की जा रही है इसके साथ ही परिजनों को भी चक्का जाम खोले जाने को लेकर समझाईस दी जा रही है।
                          मृतक का ससुर का कहना है कि _हमारी बहू को कुछ लोग लंबे समय से परेशान करते आ रहे हैं उसकी शिकायत की गई थी लेकिन कभी कार्यवाही नही हुई आज उसने परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
                   श्रीमती आरती सिंह (ASP पन्ना) ने कहा कि _मामले की जांच की जा रही है जिन लोगों के नाम महिला ने लिखे हैं उन्हें लोकेट करने की कोशिश की जा रही है इसके साथ ही परिजनों को भी चक्का जाम खोले जाने को लेकर समझाईस दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button