प्रदेश

वृद्ध महिला फांसी पर झूली

दीपक शर्मा

पन्ना २८ अगस्त ;अभी तक ;  जिले के अमानगंज पुलिस थाना अन्तर्गत ग्राम पगरा में  एक 75 वर्षीय बृद्ध महिला का शव फांसी पर झूलता हुआ पाया गया। उक्त महिला ने घर पर ही अज्ञात करणों के चलते फांसी लगा ली है।

मृतिका महिला के पति मखाना कोरी पिता मुलिया कोरी उम्र 77 वर्ष निवासी पगरा ने पुलिस थाना अमानगंज पहुंचकर जुबानी रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 27 अगस्त 2024 की दोपहर वह खाना-पीना खाकर अपने घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठा था इसका साथी बूंदी कोरी आया और कहने लगा पानी पीना है तो उसने कहा कि अंदर जाकर पी लो जैसे ही उसका साथी पानी पीने घर के अंदर पहुंचा तो उसने देखा की कस्तूरी बाई घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी है उसने तत्काल जाकर माखन को जानकारी दी और माखन मौके पर पहुंचा यहां जाकर देखने पर ज्ञात हुआ कि उसकी पत्नी कस्तूरी बाई की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पंहुचकर पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनो को सौप दिया।

Related Articles

Back to top button