प्रदेश

जाम गेट के पास घायल अवस्था में महिला के मिलने से हडकंप 

आशुतोष पुरोहित
खरगोन २१  सितंबर ;अभी तक ;  : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाम गेट के समीप शुक्रवार की दोहर 4 बजे घायल अवस्था में एक महिला के मिलने से हडकंप मच गया। महिला के चेहरे पर चोट के कई  निशान है। चोट के चलते महिला कुछ भी बोल नही पा रही है। मण्डलेश्वर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के बयान और पुलिस जाॅच में ही खुलासा होगा की महिला के साथ क्या घटना हुई ? चेहरे पर चोट के निशान, महिला के साथ कोई भी व्यक्ति का ना होना सहित कई सवाल उठ रहे है। मण्डलेश्वर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर जाॅच शुरू कर दी है। कई चौकाने वाली बात सामने आ रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि  ग्वालियर क्षेत्र में ब्याही गई 40 वर्षीय महिला जाम गेट के समीप सड़क किनारे बैठी हुई मिली थी। चेहरे पर कई चोट के निशान होने से घायल दिखाई देने पर राहगीरो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडलेश्वर लेकर पहुंचे। घायल महिला का उपचार जारी है।
उन्होंने बताया कि महिला अपने मायके बेड़िया आई हुई थी। आज उसके पति ने फोन लगाकर उसे इंदौर आने का कहा था। वह बेड़िया से सनावद होते हुए इंदौर जाने के रास्ते पर नहीं जाते हुए ऑफ रूट पर मिली। महिला का पति इंदौर में काम करता है।
उसकी चप्पल और दुपट्टा एक आश्रम से 25 मीटर दूर व्यवस्थित तरीके से रखे मिले। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पता किया गया है कि वह महिला एक युवक के साथ दुपहिया वाहन पर जा रही थी। उन्होंने बताया कि उस युवक की तलाश की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि उसके जेवर सुरक्षित हैं किंतु वह फिलहाल कुछ ज्यादा बता नहीं पा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर यह प्रतीत होता है कि अचानक कहीं तेजी से जाने के दौरान वह गिर पड़ी और घायल हो गयी।
इधर एसडीओपी मंडलेश्वर मनोहरसिंह गवली ने बताया की महिला की घायल होने की सूचना मिली थी। मण्डलेश्वर अस्पताल में महिला भर्ती है। फिलहाल महिला कुछ बोल नही पा रही है। महिला के बयान के बाद ही घटना का खुलासा होगा।  पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

 


Related Articles

Back to top button