प्रदेश

महिला संघ मंदसौर द्वारा पॉलिथीन का उपयोग न करते हुए कपड़े की थैली का उपयोग करने की शपथ ली

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ११ सितम्बर ;अभी तक ;   महिला संघ मंदसौर द्वारा पॉलिथीन का उपयोग न करते हुए कपड़े की थैली का उपयोग करने की शपथ ली।
                               इस दौरान महिला संघ की महिलाओं ने कहा कि मंदसौर नगर व आसपास के क्षेत्र में पॉलीथिन थैली का प्रतिबंध होने के बावजूद भी धड़ल्ले से बिक रही है। पॉलिथीन के कारण हमारे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है । प्लास्टिक ना तो गलता है ना ही नष्ट होता है। और जब जलते हैं तो भयंकर धुआं प्रदूषण करता है। इसके अलावा हमारे गौ माता के पेट में जाकर इसकी मौत का कारण बन रही है।  महिला संघ द्वारा कपड़े की थैली का उपयोग करेंगे पॉलिथीन का उपयोग ना करेंगे।
                                 महिला संघ की महिलाओं ने कहा है कि महिला अगर इस चीज को लेकर जागरूक हो जाती है तो वह पूरे परिवार को जागरुक कर सकती है इसीलिए पॉलीथिन प्रतिबंधित होना चाहिए।
                                 महिला संघ की सुधा शर्मा, ममता सोलंकी, पूजा सोनी, जूली शर्मा, मोना राठौर, संध्या मेहरा, अनुराधा सोलंकी, शिवांगी पोरवाल ,जय आर्य, कल्पना तिवारी, शिवानी शर्मा, आदि ने पॉलिथीन मुक्त मंदसौर  शपथ ली ।

Related Articles

Back to top button