प्रदेश

मानव श्रंखला बनाकर स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का दिया गया संदेश

दीपक शर्मा
पन्ना २५ सितम्बर ;अभी तक ;   पन्ना जिले में शासन के निर्देशानुसार आगामी दो अक्टूबर तक जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
                                        इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत आज पन्ना के पुलिस परेड मैदान में मानव श्रंखला बनाकर स्वभाव स्वक्षता,संस्कार स्वक्षता का संदेश दिया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक ब्रजेंद प्रताप सिंह ने कहा कि विदेशों के लोगों के सफेद कपड़ों की कॉलर में भी दाग नहीं आते क्युकी वहां स्वच्छता की जागरूकता बहुत पहले आ गई थी।लेकिन हमारे प्रदेश में स्वच्छता अभियान को अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे लेकर जाने की हे, जो हम कर रहे हे।
                                    उन्होंने कहा कि स्वभाव स्वक्षता और संस्कार स्वक्षता को जीवन में उतारने की आवश्यकता हे। आज जो शपथ पन्ना की युवा तरुणाई ने ली ही उस पर अमल करने की जरूरत हे।ऐसा हम करने में सफल हुए तो पन्ना प्रदेश का नंबर वन शहर भी बन सकता है।
                                 इसके बाद पूर्व मंत्री श्री सिंह ने युवकों को स्वभाव स्वक्षता,संस्कार स्वक्षता की सपथ दिलाई।इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक के अलावा पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार,एसपी साई कृष्ण एस थोटा एवं नगरपालिका अध्यक्ष मीना पांडे,विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे सहित कई अन्य समाजसेवी सामिल हुए। यह पूरा कार्यक्रम नगर पालिका परिषद पन्ना एवं जन अभियान परिषद आदि संस्थाओं द्वारा आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button