प्रदेश

विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

दीपक शर्मा

पन्ना ३० जुलाई ;अभी तक; विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर शहर के शासकीय हाई स्कूल कुंजवन विद्यालय पन्ना मे संकल्प समाज सेवी संस्था, पन्ना एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अन्तर्गत एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे विद्यालय के बच्चो शिक्षकों, व उपस्थित अतिथियों के मौजूदगी में कार्यकम का शुभारंभ माता सरस्वती को स्मरण कर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम मे पन्ना जिले के अजाक्स थाना के डी.एस.पी. राजेन्द्र मोहन दुवे द्वारा मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट, साइबर काइम के बारे मे जानकारी दी तथा बालिकाएँ अपनी सुरक्षा कैसे करे इसके बारे मे बताया व साथ ही पुलिस विभाग से उपस्थित एस.जे.पी.यू. से राघवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा बच्चो को पुलिस कैसे काम करती है तथा बच्चे पुलिस से कैसे मदद प्राप्त कर सकते है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

पुलिस विभाग से अनुप सिंह के द्वारा साइबर काइम के तहत सोशल मीडिया से जुडे काइम के बारे में बताया व सोशल मीडिया फेसबुक, बाटसअप, इंस्टाग्राम मे बच्चे कैसे दूसरे लोगो के संपर्क में आ जाते है और किस तरह से हिंसा के शिकार होते इस संबंध में जानकारी देते हुये सुरक्षात्मक उपायों के बारे में बताया। इसके पश्चात संकल्प संस्था से जिला समन्वयक राजेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा बच्चों से बाल सुरक्षा और बाल तस्करी के संबंध में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात् काउंसलर रामनिवास खरे के द्वारा बाल विवाह के विषय पर जानकारी दी गयी। उपरोक्त कार्यक्रम मे पुलिस विभाग जिला पन्ना शासकीय हाई स्कूल कुंजवन विद्यालय के प्राचार्य पी.एल. साहू, शिक्षक व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button