प्रदेश

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के( सांसद )प्रतिनिधि आशीष तिवारी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 21 सितम्बर ;अभी तक ;  बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के( सांसद )प्रतिनिधि आशीष तिवारी के खिलाफ यहाँ पुलिस कोतवाली में शुक्रवार की शाम पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है!
                                   टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि आशीष ने एक सात साल की बच्ची को अपने घर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की और धमकाया कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे!एसडीओपी कटरे ने बताया कि घटना पिछले महीने की 19 अगस्त रक्षाबंधन की है लेकिन  आज शनिवार को सामने आयी, जब पीड़ित बच्ची ने अपने साथ हुई ज़्यादती के बारे में शुक्रवार को अपनी माँ को विस्तार से बताया!उन्होंने बताया कि मुकद्दमा दर्ज की खबर लगते ही आरोपी फरार हो गया!
                             केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आशीष तिवारी को दस दिन पहले ही 10 सितम्बर को टीकमगढ़ के उत्कृष्ट शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय में  सांसद प्रतिनिधि न्यूक्त किया है और वह उनका करीबी माना जाता है!
                                यह मामला ऐसे वक्त सामने आया जब केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र कुमार पर कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगों को सांसद प्रतिनिधि बनाने के आरोप, उनकी ही पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए गए  हैं!
                           बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह उन के खिलाफ ऐसे ही आरोपों को लेकर पार्टी में अपनी शिकायत कर चुके हैं छतरपुर विधायक ललिता यादव भी खुलकर मानवेन्द्र सिंह का समर्थन कर रहीं हैं इसी तरह टीकमगढ़ के एक पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी और एक अन्य पूर्व विधायक राकेश गिरी ने भी केंद्रीय मंत्री द्वारा कुछ नेताओं को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर विरोध जताया था!
                                   बीजेपी के जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि आशीष तिवारी बीजेपी युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति का सदस्य और संगठन मंत्री रहा हैं उन्होंने बताया कि फिलहाल उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी हैं

 


Related Articles

Back to top button