प्रदेश

पार्षद, जपं सदस्य एवं सरपंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

दीपक शर्मा
पन्ना ११ सितम्बर ;अभी तक ;   पन्ना जिले में आज नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत चार जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गए।
                              पन्ना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना सुरेश कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद अजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद, जनपद पंचायत गुनौर के वार्ड क्रमांक 14 में जपं सदस्य तथा पवई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पलोही एवं शाहनगर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सारंगपुर में सरपंच पद के लिए मतदान कराए गए।उन्होंने बताया सभी पदों के लिए मतदान ईव्हीएम से कराया गया हे।
                               श्री कुमार ने बताया की पार्षद पद की मतगणना आगामी अजयगढ़ में आगामी 13 तारीख को होगी।जबकि सरपंच, पंच आदि की गणना आगामी 15 तारीख को संबंधित विकासखंड मुख्यालय में कराई जाएगी।जिसकी समुचित व्यवस्था कर ली गई हे।

 


Related Articles

Back to top button