प्रदेश

खेल बच्चो के व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भमिका निभाता हैः-श्रीमती मीना राजे

दीपक शर्मा

पन्ना १७ अगस्त ;अभी तक ;  स्वंयसेवी संस्था समर्थन तथा विवाकोनगुऑं ओर डब्लू.एच.एच के सहयोग से खेलो का आयोजन अजयगढ जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत बनहरी खुर्द में किया गया। ज्ञात हो कि उक्त खेल पन्ना जिले के अलावा छतरपुर, तथा निवाड़ी में भी चल रहें है। लगभग 16 विद्यालयों के छह सौ छात्रो को उक्त गतिविधियों से जोडा जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मीनाराजे ने कहा कि खेलो के द्वारा बच्चो के व्यक्त्वि निर्माण के साथ साथ शारीरिक एवं मानसिक सर्वागींण विकास होता है। उक्त खेल गतिविधियों मे पन्ना जिले के पांच विद्यालयो के लगभग दो सौ छात्रो को जोडने का प्रयास किया गया है। जिसमें इटवातिल्हा, जरधोवा, विरवाही, उमरी एवं सुन्दरा आदि विद्यालय के छात्र शामिल रहें। समर्थन संस्था के क्षेत्रीय समन्वय ज्ञानेन्द्र तिवारी ने बताया कि खेलो के साथ साथ बच्चो को स्वच्छता एवं शौचालय जाने के बाद हाथ धोलाई किस प्रकार से करना चाहीए। आदि के संबंध में भी बताया गया। इस दौरान आशीष विश्वास के मागदर्शन एवं जिला समन्वयक आरती विश्कर्मा के सफल नेतृत्व में जिले के 5 स्कूलो में छात्रो के खेल करवाये गयें। उन्होने बताया कि जिला स्तर पर चयनिय छात्रो को संभाग एवं प्रदेश स्तर पर भी भेजा जायेगा।

Related Articles

Back to top button