प्रदेश

एमएलबी कन्या उ.मा.विद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल मालवा प्रांत ने व्यास पूजन कार्यक्रम आयोजित किया

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर २९ जुलाई ;अभी तक;  भारतीय शिक्षण मंडल मालवा प्रांत के मंदसौर जिले में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय शिक्षण मंडल मालवा प्रांत के गुरुकुल प्रकोष्ठ के सह प्रमुख श्याम सुंदर देशमुख, मालवा प्रांत के शैक्षिक प्रकोष्ठ सह प्रमुख दिलीप सिंह डाबी, मंदसौर जिले के उपाध्यक्ष महेश त्रिवेदी, नर्सिंग कॉलेज मंदसौर प्राचार्य डॉ अनिल प्रजापत, एमआईटी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सोमेश भट्ट एवं संस्था के प्राचार्य श्री के.सी. सोलंकी मंचासीन थे।
                              प्रारंभ में सरस्वती वंदना एवं पूजन के पश्चात अतिथि परिचय महेश त्रिवेदी द्वारा कराया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य श्री सोलंकी द्वारा चंदन का तिलक एवं श्रीफल से किया गया।
                                  इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल मालवा प्रांत के गुरूकुल प्रकोष्ठ के सहप्रमुख श्याम देशमुख द्वारा शिक्षण मंडल का परिचय उद्देश्य एवं उसके कार्य पद्धति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षण मण्डल का मूल उद्देश्य शिक्षा में भारतीयता का समावेश है। श्री प्रजापत द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा में संस्कारों का समावेश कैसे हो यह बताया गया। व्यास पूजन के महत्व को डॉ. सोमेश भट्ट द्वारा सनातन काल से वर्तमान काल तक गुरु के महत्व को प्रतिपादित किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री सोलंकी द्वारा छात्रों को जीवन के उद्देश्य के बारे में बताया।
कार्यक्रम में संस्था की समस्त छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश त्रिवेदी द्वारा किया गया तथा आभार दिलीप सिंह डाबी द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button