प्रदेश

मुख्यमंत्री  को चावल,ज्वार भेंटकर कहा यह अनाज नहीं यह गरीब आदिवासी भाइयों का प्रसाद है

 मयंक शर्मा
खंडवा ९ सप्तम्बर ;अभी तक ;   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को जिले के जनजातीय  ब्लॉक खालवा में आयोजित र्कार्यक्रम  मु विदेश अध्ययन योजना के तहत विदेश में पढ़ाई करने जाने वाले युवक आशाराम का सम्मान  किया। बता दें कि आदिवसी युवा आशाराम लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लाइस्टर में उच्च शिक्षा के लिए जा रहे हैं। खंडवा के गारबेड़ी गांव के आदिवासी युवक आशाराम पालवी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ी गौरव की बात है कि प्रदेश का एक आदिवासी समाज का बेटा अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जा रहा है। जिसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा मप्र सरकार ने उठाया है।
                           सीएम ने इस युवा को 35 लाख रुपए की स्कॉलरशिप का चेक मंच से भेंट किया।उन्होने मंच से
में कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते थे कि ये भाजपा की सरकार  बनी तो लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। कांग्रेस ने कभी किसानों के सम्मान की बात नहीं की, लेकिन हमारी केंद्र की सरकार और प्रदेश सरकार दोनों किसानों को 6000 रु अलग अलग सम्मान निधि के रूप में देते आ रहे हैं।वे जनजाति छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में होंगे शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खंडवा के हरसूद में 100 करोड़ रुपये से बनने वाले स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स की भी बड़ी सौगात दी।
                              उन्होने आगे कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जनजातीय समाज हो या कोई गरीब हो। हर एक तबके के व्यक्ति को बगैर किसी भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही प्रदेश के गरीब आदिवासी बच्चे जिस तरह की पढ़ाई करना चहते हों, चाहे वे डॉक्टर या इंजीनियर या वैज्ञानिक जो भी बनने चाहते हों और चाहे अमेरिका जाकर पढ़ाई करना चाहते हों, प्रदेश सरकार उनका पूरा खर्चा उठाएगी।
                             आकांक्षा योजना में प्रदेश के पांच नगरों में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था जिले के खालवा भी शामिल है।उन्होने  कहा कि  प्रदेश के सभी 89 जनजातीय विकासखंडो में 100 सीटर मैट्रिक छात्रावास बनाए जाएंगे और सभी छात्रावासों में एक-एक रोटी बनाने की मशीन भी दी जाएगी। विद्यार्थियों के लिए खालवा में नया कॉलेज भवन बनाया जाएगा। ग्राम सेल्दामाल में परीक्षण कर बालिका खेल परिसर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब आदिवासी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रही है एवं विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के व्यक्तियों के सपनों को पूरा करने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।
                                        प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को सम्मान मिल रहा हैं,उनको किसान सम्मान के रूप में 10,000 रूपए प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आकांक्षा योजना का सत्र शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि आकांक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जनजाती वर्ग के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एम्स और क्लेट आदि के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागों में आकांक्षा योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश के पांच बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में योजना के अंतर्गत विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होने कहा कि एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें उचित उपचार प्रदान किया जा सकें।उन्होंने उद्योग व्यवसायों के लिए बिजली में छूट देने के लिए भी कहा, जिससे कि सभी उद्योग व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकें।उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में संभाग स्तर पर भी इन्वेस्टर सबमिट आयोजित किये जा रहे हैं ।ं छोटे-छोटे उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा महाविद्यालय में 97 लाख से अधिक छात्रवृत्ति देने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। साथ ही कक्षा छठवीं से 12वीं तक के पढ़ने वाले लगभग 47 हजार विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति देने का कार्य किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का स्वागत बुक एवं पौधा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में हुए कार्यों की लघु फिल्म भी दिखाई गई है। साथ ही ग्राम गारबेडी के छात्र श्री आशाराम पालवी की भी लघु फिल्म दिखाई गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड खंडवा परियोजना मंडल निगमित सामाजिक दायित्व योजना के तहत निशुल्क चलित बर्तन बैंक सहित वाहन प्रदान किया। साथ ही उन्होंने शासकीय महाविद्यालय हरसूद में अध्यनरत मेधावी विद्यार्थियों के आवागमन की सुविधा के लिए निशुल्क दो बसों का भी फीता काटकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री  विजय शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत ग्राम गारबेडी आदिवासी विकास खंड खालवा के छात्र श्री आशाराम पिता हीरालाल पालवी का उच्च अध्ययन हेतु लंदन की युनिवर्सिटी आफ लाईस्टर में मास्टर आफ जियोग्राफीकल इन्फार्मेशन साइंस में एम.एस.सी. हेतु चयन हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके परिवार ने आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चावल,ज्वार भेंट किए है, यह अनाज नहीं यह गरीब आदिवासी भाइयों का प्रसाद है। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासी भाई जो सपना देखते हैं उनके सपने को साकार करने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को निराश होने की जरूरत नहीं है उनके हर कार्य को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जो बसों का लोकार्पण हुआ है उनका नाम छात्राओं के नाम से रखा जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय विभाग के मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि हमारे क्षेत्र के जो बेटा बेटी विदेश में पढ़ने के लिए जा रहे हैं, यह एक सौभाग्य की बात है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, बिजली ,सड़क, आदि क्षेत्रों में विभिन्न कार्य जनजातीय मंत्री डॉ शाह द्वारा किये जा रहे है।

कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश की तरकीब बदलने का कार्य किया है ।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन तनवे,  श्रीमती छाया मोरे,  नारायण पटेल, महापौर श्रीमती अमृता यादव, आईजी अनुराग, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर  अनूप कुमार सिंह, एसपी श्री मनोज राय, जिला पंचायत की अध्यक्ष  पिंकी वानखेड़े, उपाध्यक्ष दिव्यादित शाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद है।


Related Articles

Back to top button