प्रदेश

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में शामिल हुआ मंदसौर से फांफरिया परिवार, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत ,सम्मान

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २७ जून ;अभी तक;  प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 26 जून बुधवार को भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित आवास पर लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में मंदसौर से लोकतंत्री सेनानियों के परिवार के सदस्यों को ससम्मान आमंत्रित किया था।  इस कार्यक्रम हेतु मंदसौर के मीसाबंदी रहें लोकतंत्र सेनानी स्व मिश्रीलाल फांफरिया और स्व शांतिलाल फांफरिया परिवार को भी ससम्मान आमंत्रित किया गया था। मंदसौर से स्व शांतिलाल फांफरिया के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार बलवंत फांफरिया, स्व मिश्रीलाल फांफरिया के पौत्र रिषभ फांफरिया और स्व शांतिलाल फांफरिया के पौत्र विजयेन्द्र फांफरिया सम्मिलित हुए थे।  इनके अलावा मंदसौर से अन्य मीसाबंदी रहे योद्धा एवं उनके परिवारजन भी सम्मेलन में सम्मिलित हुए थे।
                                 कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने सभी मीसाबंदीयों एवं परिवारजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत ,सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदसौर के फांफरिया परिवार जनों का गुलाब बरसाकर स्वागत कर सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों हेतु एवं उनके परिवारजनों हेतु विभिन्न सौगातें भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था भी बना रहे कि मीसाबंदी परिवारो को व्यवस्या हेतु ऋण एवं स्थान उपलब्ध करवाया जायें।
                              मुख्यमंत्री श्री यादव ने सम्मेलन में कहा कि मीसाबंदीयों और उनके परिवारजनों का हमारें यहां सदैव स्वागत है। आज वापस दिल्ली जाना है। समय कम है। मैं विधानसभा सत्र और उपचुनाव संपन्न होने के बाद आप से पुन: मिलूंगा ।आपकी जो कुछ भी समस्या हो वो मेरे यहां पहुंचा दे या फिर आपके संगठन के माध्यम से मुझें देंवे सभी का उचित निराकरण किया जावेंगां।

Related Articles

Back to top button