प्रदेश

जो लोग कहते थे कि छिंदवाड़ा हमारा गढ़ है वो गड़बड़ निकला, लोकसभा के नतीजों ने बता दिया – मुख्यमंत्री

महेश चांडक
छिंदवाड़ा २९ जून ;अभी तक;  अमरवाड़ा में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में चुनावी सभा लेने मुख्यमंत्री मोहन यादव अमरवाड़ा के सिंगोड़ी पहुंचे जहां मीडिया से बातचीत करते हुए मोहन यादव ने कहा कि जो लोग कहते थे छिंदवाड़ा हमारा गढ़ है वो गड़बड़ निकला और उनको लोकसभा के नतीजों से जवाब मिल गया है।
                                   उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जनता कमलेश शाह और भाजपा सरकार पर भरोसा करेगी और अमरवाड़ा चुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी, इसकी में गारंटी लेता हूं और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की।
                             आपको बता दे कि अमरवाड़ा का उपचुनाव कांग्रेस बीजेपी की नाक की बाल बन गया है जिसे पार्टियां हर हाल में जीतना चाहती है

Related Articles

Back to top button