प्रदेश

मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से घायल हुए दो व्यक्ति, डायल-100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया*

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  १ सितम्बर ;अभी तक ;   जिला मंदसौर के थाना भावगढ़ क्षेत्र के धन्दोरा गाँव के पास एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 31-08-2024 को रात्रि 07:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भावगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
                                  डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुनील काशिव पायलेट मुकेश कुमावत ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि रात्रि के समय मोड़ पर मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से प्रभुनाथ पिता शंभू नाथ उम्र 55 साल निवासी पटेला, नंद लाल  पिता केशु राम हायरि उम्र 47 साल निवासी धंदोरा मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

Related Articles

Back to top button