प्रदेश

नपा द्वारा शहर में मेरी गली सबसे सुन्दर अभियान संचालन    

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १३ जुलाई ;अभी तक;  शासन निर्देशानुसार निकाय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहर में मेरी गली सबसे सुन्दर अभियान अभियान का संचालन किया जा रहा है | इस अभियान अंतर्गत निकाय द्वारा झुग्गी बस्तियों में सफाई अभियान हेतु नालियों की सफाई करायी गयी एवं चुना लाईन करवाई गयी | वार्ड क्र 29 पार्षद व स्वास्थ विभाग सभापति महोदया दीपमाला रामेश्वर मकवाना एवं स्वच्छता ब्राण्डएम्बेसेडर श्री रामेश्वर जी मकवाना द्वारा वार्ड स्वच्छता चैम्पियन एवं सफयिमित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया |

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निकाय द्वारा वार्ड में रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सोमनाथ स्व सहायता समूह की महिलाये विजेता रही | वार्ड क्र 35 पार्षद महोदया प्रतिभा विक्रम भैरवा द्वारा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया साथ ही येलो स्पॉट स्थानों पर सफाई कराकर वाल पेंटिंग करायी गयी एवं नागरिकों को शहर में सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु जागरूक किया गया | इस कार्यक्रम में मु.नपा.अधि.श्री सुधीर कुमार सिंह,स्वास्थ सभापति श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना,प्र०स्व०अधिo हेमचंद शर्मा,अन्य पार्षदगण ,जनप्रतिनिधि,सफयिमित्र,आम नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button