प्रदेश

निधन के बाद दूसरों के आंखों की रोशनी बने स्व. प्रकाशचन्द्र जैन, लायंस को सत्र का 18वां नेत्रदान प्राप्त हुआ

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २१ मई ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर को इस सत्र का 18वां नेत्रदान सेवानिवृत्त पुलिस प्रॉसिक्यूटर प्रकाशचंद्र जैन (गंगवाल) के निधन पर प्राप्त हुआ। स्व. श्री जैन अपने  निधन के बाद दूसरों के आंखों की रोशनी बन गये। उनके इस नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को रोशनी प्राप्त होगी।
                               स्व. प्रकाशचन्द्र जैन के नेत्रदान कमल विनायका के विशेष सहयोग से परिवारजनों द्वारा लायंस क्लब मंदसौर के माध्यम से करवाये गये।
                             लायन क्लब अध्यक्ष डा मजहर हुसैन ने दिवंगत आत्मा के नेत्रों का उत्सर्जन किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन सीए विकास भंडारी, वरिष्ठ लायन विजेंद्र कुमार सेठी, नेमकुमार गांधी, सचिव प्रेम पाटीदार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button