प्रदेश

बिलाल कसा जंगल क्षेत्र में पुलिस ने नक्सली द्वारा छिपाया गया डंप जब्त किया

आनंद ताम्रकार

बालाघाट १५ सितम्बर ;अभी तक ;    बालाघाट जिले के बिलाल कसा जंगल क्षेत्र में पुलिस द्वारा नक्सली द्वारा छिपाया गया डंप जब्त किया है।

                                आज 15 सितंबर को बिलाल कसा क्षेत्र में सर्चिंग आप्रेशन के द्वारा हैकफोर्स बीडीडीएस की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी दोपहर 3 बजे नक्सलियों द्वारा गड्ढा खोद कर छुपाए गए डंप को बरामद किया

                                 उक्त डंप में 8 किलो ग्राम लोहे के स्पिंटलर बरामद किए 15 बिजली के स्विच नक्सली साहित्य लाल रंग का झंडा व पिट्टू बैग बनाने की सामग्री जप्त किए है जप्त सामग्री का उपयोग आईईडी बनाने में किया जा सकता था जो जान माल को खतरा हो सकता था। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है

Related Articles

Back to top button