प्रदेश

प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भाजपा कार्यालय पर की कार्यकर्ताओं से भेंट

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ अगस्त ;अभी तक ;   मध्य प्रदेश सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग मंत्री एंव मंदसौर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर आधिकारिक प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय पर पहुँच कर जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ से भेंट की।
                            इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने भाजपा जिला महामंत्री गण गणपत सिंह आंजना एंव राजेश दीक्षित के साथ जिला भाजपा की और से प्रभारी मंत्री का शॉल एंव दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, पूर्व विधायकगण यशपालसिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, निहालचंद मालवीय मंचस्थ रहे।  कार्यक्रम शुभारंभ डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एंव पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा की मुझे मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निवर्हन करते हुए गर्व हो रहा है। क्योंकि पूरे प्रदेश में मंदसौर जिला संगठनात्मक रूप से अलग ही विशिष्ट पहचान रखता है। अविभाजित मंदसौर जिला से कई वरिष्ठ प्रचारको ने संगठन को सींचने में अपना बलिदान दिया है। मेरा भी पूरा परिवार मेरे पूज्य पिताश्री स्व.श्री दिलीप सिंह भूरिया के मार्गदर्शन में भाजपा में कार्य कर रहा है। मैं शीघ्र ही मंडल स्तर तक के संगठन पदाधिकारियों तक पहुँच कर चर्चा कंरूगी। मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हुं की मेरी कार्यशैली से किसी के भी साथ ना तो कभी अन्याय होगा और ना ही किसी को शिकायत। मेरा आप सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से आग्रह है की किसी भी प्रकार के प्रशासनिक कार्यों एंव समस्या के समाधान हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष एंव वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा के साथ संपर्क करेंगे तो निश्चित तौर पर समस्या का समाधान शीघ्रता से होगा।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया के सामने मंदसौर में संसदीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एंव चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी और कहा की विभिन्न योजनाओं के साथ संसदीय क्षेत्र में स्थित भगवान पशुपतिनाथ महादेव कॉरिडोर, भादवा माता एंव दुधाखेड़ी माताजी मंदिर जीर्णोद्धार हेतु मध्यप्रदेश सरकार से राशि उपलब्ध करवाने में आपका सहयोग हमारे साथ रहेगा।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की मंदसौर जिले के कार्यकर्ता कई माह से प्रभारी मंत्री की नियुक्ति का इंतजार कर रहा था। प्रभारी मंत्री के रूप में आदरणीय निर्मला जी भुरीया की नियुक्ति से मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण बना है। मुझे पूर्ण विश्वास है की आपके नेतृत्व में मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं की प्रशासनिक एंव धरातल की समस्याओं का समाधान होगा और मंदसौर जिले में विकास की गति बढ़ेगी।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता कारूलाल सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गण राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, शिवराज सिंह राणा, कोषाध्यक्ष गण राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, भाजपा मंत्री गण नरेन्द्र पाटीदार, भाजपा वरिष्ठ नेता पारस मावर, भाजपा कार्यालय मंत्री अकिंत सोनी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन, सह मीडिया प्रभारी विनय धनगर, मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीसिंह चौहान, निर्मला गुप्ता, विक्रम सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, प्रकोष्ठ जिला संयोजक गण पुलकित पटवा, विनय दुबेला, अरुण शर्मा, विजय सुराना, मण्डल अध्यक्षगण अरविन्द सारस्वत, ईश्वर सिंह पंवार, विकास सुराना, जीवन शर्मा, जितेन्द्र जाट, राजेन्द्र राणा, सांमतसिंह शक्तावत, लाल सिंह देवड़ा, ओमप्रकाश परमार, राजमल सुरावत, अभिषेक मांदलिया, बंटी चौहान, बंशी राठौर, दलपत सिंह डांगी, बिन्दु चन्द्रे, रानू भावसार, किरण मंडोवरा, हेमंत सौलंकी, बंशी धनगर, रामगोपाल काला, सुनिल मांदलिया, विद्या कडोतिया, विनोद धनगर, राधेश्याम पाथर, अनिल गुप्ता सहित जिले एंव मण्डल के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना ने किया एंव आभार जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button