प्रदेश

परिचालन विभाग के छ: कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ जून ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के परिचालन विभाग के छ: कर्मचारियों द्वारा माह मई -2024 में कार्य के दौरान संरक्षा सुनिश्चित कर सराहनीय कार्य करने एवं संभावित दुर्घटना को दूर करने के लिए 06 जून, 2024 को वरिष्‍ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अभिनव जेफ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।
                                   रतलाम रेलवे की विज्ञप्ति में बताया कि प्रशस्ति पत्र प्राप्‍त करने वाले कर्मचारियों में वरिष्ठ यात्री गाड़ी ट्रेन मैनेजर मुख्यालय-उज्जैन श्री मंगल चंद जाखड़ , पॉइंट्स मैन /ताजपुर श्री विनोद कुमार, स्टेशन मास्टर उसरा श्री सुधीर कुमार,  ट्रेन मैनेजर -शंभुपूरा श्री तिमिर रंजन, पॉइंट्स मैन /तरानारोड  श्री जितेंद्र मालविया, पॉइंट्स मैन -बामनिया श्री राजू मेडा  शामिल थे।
                                  अपने कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए इन कर्मचारियों द्वारा संरक्षा से संबंधित विभिन्‍न बिन्‍दुओं  जैसे- ओएचई से तारपोलिन शीट लटकते देखना, वेगन का दरवाजा खुला होना, रेक में हैंगिंग पार्ट नोटिस करना, वेगन में हॉट एक्‍सल इत्‍यादि को देखकर उसे संरक्षित करने का कार्य किया गया। कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान सजग रहकर सराहनीय कार्य किया गया जिससे संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सका |

Related Articles

Back to top button