प्रदेश

शादी के आठ दिन बाद युवक ने की परिवार के आठ लोगों की हत्या, खुद फाँसी पर झूला*

महेश चांडक
 छिंदवाड़ा २९ मई ;अभी तक;  जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है
                             जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया की तामीया क्षेत्र के महुलझिर थाना अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में आज दिनांक 29 की रात ढाई बजे करीब दिनेश उर्फ भेरू सरयेआम जो 26 वर्षीय है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है 21 मई को इसकी शादी हुई थी इसके द्वारा अपनी पत्नी (उम्र 25 ) मां (उम्र 45)  बहन ( उम्र 22) भाई ( उम्र 30) भाभी (उम्र 28) के नाबालिग 3 बच्चे जिसमे पुत्र 5 वर्षीय, बालिका 4 वर्षीय एवम डेढ़ वर्षीय बच्ची की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है उसके बाद वे अपने ताऊ के घर पहुंचकर 10 वर्षीय लड़के पर भी हमला किया जिसके जबड़े मैं लगी है।  छिंदवाड़ा के निजी हॉस्पिटल मैं युवक का इलाज जारी है खबर मिलते ही सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे घेराबंदी की गई है
                                 सुबह जंगल मैं सर्चिंग के दौरान घर के पास लगे पेड़ मैं आरोपी का शव फांसी से लटका मिला है जिसके बाद शव को उतारा गया है पूर्व मैं होशंगाबाद में कार्य करता था मामले को मर्ग कर जांच मैं लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है फिलहाल प्राथमिक जांच मैं सामने आया है की किसी से कोई विवाद नहीं था मानसिक रूप से बीमार होने का कारण सामने आ रहा है
                              वही प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस घटना  पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए  जांच के  निर्देश दिए है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह घटना दु:खद है, ऐसी घटना सभी को झकझोर देती है. दु:ख की इस घड़ी में मैं प्रभावित परिवार के साथ हूं। इस घटना की जांच कराएंगे। मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जाने के लिए कहा है। संपतिया उइके वहां जाकर बचे हुए परिवार के लोगों से मिलेंगी।
                            प्रारंभिक जांच में नवयुवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। मुझे इस बात का बहुत दु:ख है. शोक की इस घड़ी में सरकार मदद करेगी।
                       वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्विटर के जरिए इस घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है

 

Related Articles

Back to top button