प्रदेश

श्री पशुपतिनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि श्री गोस्वामी ने किया निरीक्षण

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २३ जून ;अभी तक;  भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य ओम कंस्ट्रक्शन कं. के द्वारा किया जा रहा है। विगत कई दिनों से क्षेत्रीय पार्षद  संगीता गोस्वामी एवं कांग्रेस नेता शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी द्वारा मीडिया के माध्यम से पशुपतिनाथ मंदिर के निर्माण कार्य का सौंदर्यीकरण कार्य गुणवत्ता पूर्वक किये जाने की मांग की जा रही थी।
                               इसको लेकर  23 जून रविवार को ओम कंस्ट्रक्शन कं. द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर में किये जा रहे कार्य की जानकारी देने के लिये क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संगीता गोस्वामी को आमंत्रित किया। पर पार्षद प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता शेलेन्द्रगिरी गोस्वामी ने मौका स्थल पर जाकर निरीक्षण किया व ओम कंस्ट्रक्शन कं. के मौजूद अधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की। कार्य ड्राइंग के अनुसार किया जा रहा है।
                              श्री शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि श्री पशुपतिनाथ मंदिर की प्रसिद्धी पूरे विश्व में है। ऐसे में यहा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इसलिये मंदिर में कार्य सौंदर्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण हो। जिस पर अधिकारियों ने श्री गोस्वामी को संतोषजनक कार्य हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश टूरिज्म के सब इंजीनियर अंकित जायसवाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button