प्रदेश

बलवा , मारपीट की धाराओं में 15 गिरफ्तार 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ सितम्बर ;अभी तक ;   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी ने बताया कि कल की घटना में बलवा व मारपीट के आरोप में अब तक 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
                                उन्होंने बताया कि नगर में पूरी तरह शांति है। बाजार खुले है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनन्द लगातार नगर का भ्रमण कर स्थिति पर निगाह रखे है। नगर में 40 पुलिस पॉइंट लगाए गए है। 5 सेक्टर मोबाइल,10 चिता मोबाईल , 8 राजपत्रित मोबाइल की व्यवस्था तैनात की गई है। नगर में पूरी तरह शान्ति है।

 

Related Articles

Back to top button