प्रदेश

रतलाम में पत्नी ने पति के गुप्तांग की नस काटी, सास, ससुर, पति और जेठ पर भी दर्ज हुआ प्रकरण 

अरुण त्रिपाठी
रतलाम ,8 जून ;अभी तक;  शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र मे अलसुबह आपसी विवाद में पत्नी ने धारदार वस्तु से पति पर हमला कर दिया। इससे उसके गुप्तांग की नस कट गई | माता – पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ भादवि की धारा 294,323,324 में दर्ज किया है । इसी तरह पत्नी की रिपोर्ट पर सास. ससुर जेठ और पति पर भी मारपीट करने का धारा 294,323,506,34 का प्रकरण दर्ज हुआ है।
                                    एसआई एपी सिह ने बताया थाना अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति के अनुसार शुक्रवार सुबह पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दूसरी तरफ़ पत्नी भी बाद में थाने आई और पति, सास ससुर और जेठ के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button