प्रदेश

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता जमीरुद्दीन पुलिस हिरासत से फरार

मयंक शर्मा
खंडवा १७ मई ;अभी तक;  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता जमीरुद्दीन पुलिस हिरासत से फरार हो गया। बताया गया कि पुलिस आरापी  को गुरूवार को ट्रेन से मुंबई से जौनपुर लेकर जा रही थी, इस दौरान खंडवा स्टेशन से शौचालय जाने के बहाने आरोपी फरार हो गया।
                           आरोपी जमीरुद्दीन को मुंबई में गिरफ्तार किए जाने के बाद जौनपुर की शाहगंज कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर मंशा राम गुप्ता व कांस्टेबल बृजेश मिश्रा के साथ मुंबई से जौनपुर लाया जा रहा था। वहीं लापरवाही बरतने में दोनों पुलिसकर्मियों को यूपी पुलिस ने सस्पेंड कर दिया गया है।
                                पुलिसकर्मियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई और आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह दूर तक नजर नहीं आया। दोनों पुलिस कर्मियों ने जमीरउद्दीन के फरार होने की सूचना खंडवा स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पर दी। स्ठेशन अधीक्षक श्री मीणा ने बताया कि जीआरपी थाना  ने जमीरउद्दीन के विरुद्ध पुलिस को चकमा देकर फरार होने का मुकदमा दर्ज किया है।
                               मुंबई पुलिस व आसपास की पुलिस टीम से संपर्क कर उसकी तलाश की जा रही है। सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की 13 मई की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
                               उत्तर प्रदेश के जौनपुर में यूट्यूब चैनल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या की गयी  है।आरोपी जमीरउद्दीन कुरैशी खंडवा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस कस्टडी के दौरान ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस खंडवा और आसपास उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस को संदेह है कि जमीरउद्दीन के खंडवा में कुछ संपर्क हो सकते हैं।
                                   पुलिस जमीरउद्दीन कुरैशी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जा रही थी। 15 मई की रात 2.40 बजे ट्रेन संख्या- 11081 गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस खंडवा स्टेशन से आगे बढ़ी तो जमीरउद्दीन कुरैशी ने पुलिस कर्मियों से शौचालय जाने के लिए कहा।शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, हो गया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार 13 मई को सुबह जौनपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपित और साजिशकर्ता के रूप में जमीरउद्दीन कुरैशी का नाम आया।

 

Related Articles

Back to top button