प्रदेश

एक पौधा मां के नाम अभियान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एसपी धर्मराज मीना के साथ पत्रकारों ने किया वृक्षारोपण 

आशुतोष पुरोहित
खरगोन ९ जुलाई ;अभी तक;  राज्य की मोहन यादव की सरकार के 5.50 करोड़ पौधारोपण अभियान से प्रेरित होकर खरगोन के पत्रकार साथियों ने भी पुराने जनसंपर्क कार्यालय परिसर में पत्रकारों ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एसपी धर्मराज मीना नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी एसडीएम भास्कर गावचे सीएमओ नगरपालिका के साथ मिलकर पौधरोपण किया ।उसके संरक्षण के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसके संरक्षण की अपील की।
                              प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक की धर्मराज मीणा ने मंगलवार  को पुराने जनसंपर्क  कार्यालय परिसर खरगोन में सभी पत्रकार साथियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी एसडीएम भास्कर गाचले एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एमआर निगवाल ने भी पत्रकारों के साथ पौधारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
                                          कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी सामाजिक संगठन, संस्थाओं, नागरिकों एवं आमजन से अपील की कि वे एक पौधा मां के नाम अभियान में शामिल हों और अपनी धरती माता को हरा-भरा बनाए रखने तथा अपनी मां की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधा लगाने के साथ ही मोबाइल से स्वयं की पौधे के साथ फोटो लें और उसे प्रदेश शासन के वायुदूत मोबाइल एप पर अपलोड अवश्य करें। उन्होंने पौधे लगाने के साथ ही पौधों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि आज लगाए गए पौधे सुरक्षित रहेंगे तो भविष्य में बड़े वृक्ष बनेंगे और हमें शुद्ध हवा देने के साथ ही फल और छाया देंगे।
                            एसपी धर्मराज मीना  ने कहा कि जिले में लोग उत्सव के रूप में पौधे लगा रहे है जो निश्चित रूप से पर्यावरण के प्रति जनजागृति का संदेश है। आज पत्रकारों ने भी अच्छी पहल की है। पौधे का संरक्षण भी करें यह अपील भी की।
                              नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी ने खरगोन शहर में एक लाख से अधिक पौधे लगाने को लक्ष्य के साथ पूरा करने की बात कही। एसडीएम श्री भास्कर और सीएमओ श्री निगवाल ने भी पौधारोपण के अभियान को बड़ चढ़कर हिस्सा लेने को अपील की।
                                     पत्रकार साथियों द्वारा आत्मीयता के साथ पूरे परिसर में 25 पौधे लगाकर उसके संरक्षण की जबाबदारी ली। पौधारोपण में सर्व श्री संजय शर्मा अजीजुद्दीन शेख सुरेश चंदेल आशुतोष पुरोहित राकेश जायसवाल शशि शर्मा प्रकाश भावसार संजय पाराशर राजकुमार सोनी तरुण सोनी विशाल छटिए ममताराम पाटूद मामराज सैनी  प्रवीण पाल रामेश्वर बडोले दिलीप पंचोली नाजिम शेख  कांतिलाल कर्मा साजिद शेख शकील शेख वाहिद खान विनोद पाल अजय तिवारी विनोद गोले सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button