प्रदेश

मृतक राजू के परिवार को पत्रकारों ने पहुंचाई बानवें हजार की सहायता राशि

दीपक शर्मा

पन्ना २१ सितम्बर ;अभी तक ;  पन्ना नगर के रानीबाग में विगत दिनों विद्युत करंट से काल के गाल में समाए रामलोचन यादव उर्फ राजू के बारे में जब पत्रकारों को पता चला कि मृतक के 5 छोटी-छोटी बेटियां और 1 बेटा एवं लकवा ग्रस्त बुजुर्ग पिता है, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है कमाने वाला एकलौता राजू था जिसकी करंट से मृत्यु हो गई, ऐसे में पत्रकारों ने परिवार के सहयोग का निर्णय लिया, वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, संजय सिंह राजपूत, टाइगर खान और राजेश रावत ने सोशल मीडिया में संदेश प्रसारित किया, जिससे पत्रकारों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारी कर्मचारियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाना शुरू किया, 24 घंटे में ही 92 हजार 704 रुपए की सहयोग राशि एकत्र हो गई जो 19 सितंबर को पत्रकारों ने पीड़ित परिवार के घर लालिया में पहुंचकर मृतक की पत्नी विनीता यादव के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया, मृतक के परिवार ने पत्रकारों एवं सहयोग करने वाले हर व्यक्ति के लिए आभार प्रकट किया।

सहयोगियों में अश्वनी त्रिपाठी 10,000, देवेंद्र सिंह बबलू यादव 2500, डॉ पीके गुप्ता, शुभम शुक्ला, अमित गुप्ता, धनंजय श्रीवास्तव, डॉ एसके त्रिपाठी, मयंक राजा गुप्ता, बृजेंद्र मिश्रा डब्बू के द्वारा 2100-2100, शिवजीत सिंह भैया राजा, विमल यादव पटवारी 2000-2000, बबलू कुशवाहा, सिद्ध शरण वर्मा, मुकेश जैन, अनीता दिनेश शुक्ला, एसके समेले, बखत सिंह, संजय सोनी, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, आरिफ सिद्दीकी, रामशरण गोस्वामी, जागृत गुप्ता, राजेंद्र खटीक, घनश्याम दास शर्मा 1100-1100, प्रमोद सिंह ठाकुर, सीमा शिवाकांत बागरी, राजेंद्र सिंह सिमरदा, डॉ योगेंद्र चतुर्वेदी, आशीष यादव प्रशिक्षक, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, जीतेश गुप्ता, विजय वाजपेई, समीना युसूफ बेग, राजेंद्र शर्मा, रोहित समारी चीटू 1000-1000, सौरभ साहू, राकेश शर्मा, टाइगर खान, संजय सिंह राजपूत, राजेश रावत, अरविंद यादव, दीपक उपाध्याय, रतिराम प्रजापति कोतवाली, वैभव थापक पार्षद, राजकुमार वर्मा, संदेश अग्रवाल, रजनीकांत उपाध्याय, मनीष मिश्रा, सतेन्द्र जैन, राकेश शर्मा लिपिक, प्रियांक चैके, शिवकिशोर पाण्डेय, अजय द्विवेदी, अशोक शाक्य, अजय पाठक, इन्द्रमणि पाण्डेय, अरुण शर्मा, सीमांत खरे, संदीप पाण्डेय, मनीष शर्मा, सुरेंद्र प्रताप, अर्जेद्र सिंह बुंदेला, रिशी मिश्रा, अर्चना पयासी, अर्पित चैरसिया, राज एक्सप्रेस, आदित्य नायक लकी, आरके द्विवेदी, सादिक खान, गोपाल मिश्रा, जावेद खान, आरपी प्रजापति, अनंतराम यादव, जानकी शरण शर्मा, बीएन जोशी, शशीकांत दिक्षित, संजय रैकवार, बृजेंद्र यादव, कमलाकांत मिश्रा, नईम खान, कुमार चैदहा, राज एक्सप्रेस, आशीष यादव, पवन पाठक, सुधीर गुप्ता, उर्मिला प्रधान आरक्षक, सर्वजीत सिंह गोपी भैया, इम्तियाज खान, सलीम खान प्रधान आरक्षक, बृजेंद्र गर्ग, योगेंद्र सिंह परमार, विवेक द्विवेदी कल्लू महाराज, जेपी अहिरवार, फूल सिंह त्यागी, आरबी सेंगर, राम बिहारी गोस्वामी 500-500, विनय कुशवाहा 300, हरि सिंह यादव 250, सुरेंद्र पाल अजयगढ़ 200, राजेंद्र सागर, समीर हुसैन 151-151, राजेंद्र सिंह अजयगढ़ 101 एवं रामेश्वर सिंह के द्वारा 51 रुपए का सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button