प्रदेश

पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ मिलेगा उसको राशन*

पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ
मिलेगा उसको राशन
अस्सी करोड़ खाते है मुफ्त सरकारी राशन।
अब जो पेड़ लगायेगा मिलेगा उसको राशन।
भूख से ज्यादा पानी तपिश से मर जाओगे।
अब भी नही जो समझे तो फिर पछताओगे।छोड़ो सारे मुद्दे दो अब पेडो पे लंबे भाषण।
अब जो पेड़ लगायेगा मिलेगा उसको राशन।
गरमी ने पारा तोड़ा जीवन ने साथ है छोड़ा।
पेड़ पशु मानव, सबका भ्रम धरती ने तोड़ा।
पेड़ लगा के बच सकते हो छोडो झूठी टेंशन।
अब जो पेड़ लगायेगा मिलेगा उसको राशन।
सड़क समंदर धरती नाले सब पे नज़र हमारी।
जीवन की संजीवनी वृक्ष है उससे तोड़ी यारी।
उसे अपना दोस्त बना लो छोड़ो झूठे आश्वासन।
अब जो पेड़ लगायेगा मिलेगा उसको राशन।
हर कोई इक पेड़ लगाये कसम है खाओ सारे।
तभी दिखेगा नीला अम्बर नीले चाँद सितारें।
प्रकृति से प्रेम करो पेड़ो के बिछा दो आसन।
अब जो पेड़ लगायेगा मिलेगा उसको राशन।
*✍️श्री विनोद जी शर्मा “वत्स “*✍️
फिल्म डायरेक्टर- लेखक- गीतकार – संवाद लेखक – कवि ।

Related Articles

Back to top button