प्रदेश

बुढ़ार में शुरू हुआ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस 

मोहम्मद  सईद
शहडोल, 14 जुलाई अभीतक। विद्यार्थियों तक उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे, इस उद्देश्य से  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्रारंभ किया गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिए संकायों के उन्नयन के साथ ही अधो  संरचना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने यह बात रविवार को बुढ़ार में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
                                उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अध्यनरत छात्राओं को लाने एवं ले जाने के लिए बस सेवा की सुविधा भी प्रदान की गई है। इससे दूरस्थ विद्यार्थियों को कॉलेज आने जाने के लिए सुविधा होगी। कार्यक्रम को जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी और विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने भी संबोधित किया।
                        इससे पूर्व सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी शरद कोल और नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बुढार का फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को लाने एवं ले जाने के लिए दो बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                             कार्यक्रम में कलेक्टर तरुण भटनागर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका धनपुरी श्रीमती रवींद्र कौर छाबड़ा,  अध्यक्ष नगर परिषद बकहो श्रीमती मौसमी केवट, अध्यक्ष कॉलेज जन भागीदारी समिति निलेश जैन, प्राचार्य शासकीय नेहरू स्नातक महाविद्यालय बुढार प्रोफेसर संगीता मसीह सहित गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं व नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button