प्रदेश

इनरव्हील क्लब ने विश्व मित्रता दिवस पर 21 पीपल के पौधे लगाए

महावीर अग्रवाल  

मन्दसौर ३० जुलाई ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब मंदसौर 304 के तत्वाधान में विश्व मित्रता दिवस पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष इंदू पंचोली, पुष्पा जोशी, मंजू छाबड़ा द्वारा खिड़की माता मंदिर परिसर में 21 पीपल के पौधों का रोपण किया गया।
                                     इस अवसर पर अध्यक्ष शर्मिला बसेर ने कहा कि पेड़ों की अंधाधंूध कटाई से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जिसकी वजह से पर्यावरण को इतना बडा नुक़सान हो चुका ही कि हमारे सारे ऋतु चक्र बिगड़ गए हैं आज हम अति गर्मी, अति वर्षा, अल्प वर्षा, खंड- खंड वर्षा से परेशान है। जिसका सीधा कुप्रभाव मनुष्य, अन्य जीवों व पर्यावरण पर पड़ रहा है। पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है व स्वास्थ्य समस्याओं में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। बाढ़ व सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं हो रही हैं। इस समस्या का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ हमें उनका संरक्षण भी करना है।
                               क्लब की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला तोमर ने पीपल वृक्ष का मंत्र उच्चारण कर सभी पौधों को अभिमंत्रित कर क्लब के सभी सदस्यों ने पौधों को लगाया। विश्व मित्रता दिवस के अवसर पर सभी ने पौधों को मौली बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली गई।
                                इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष इंदू पंचोली, बिन्नू कीमती, शिमला जैन, प्रीति छाबड़ा, उर्मिला तोमर और क्लब सदस्य हेमा हिंगड़, पार्वती बसेर, सुनीता पहाड़िया, पायल उकावत, पुष्पा जोशी, शशि जालोरिया, रीता आदि सदस्य उपस्थित थे। आभार क्लब सचिव सोनिया खिमेसरा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button