प्रदेश

जैएसजी मेन द्वारा यश लुब्रिकेंट परिसर में किया पौधारोपण

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २ अगस्त ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर मेन द्वारा यश लुब्रिकेंट परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसके तहत ग्रुप द्वारा नीम, पीपल व अन्य प्रकार के 41 पौधों का रोपण किया गया तथा रोपे गये पौधों के संरक्षण की जवाबदारी भण्डारी परिवार ने ली।
                                इस अवसर पर मुख्य अतिथि सकल जैन समाज महामंत्री प्रताप कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षित रखकर ही जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। बिगड़ते पर्यावरण के खतरों से समाज को सजग होना जरूरी है इस क्षेत्र में जैन सोश्यल ग्रुप मेन व भण्डारी परिवार ने पौधारोपण कर सराहनीय कार्य किया है। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन झोन को-ऑर्डिनेटर कपिल भंडारी ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता आज की महती आवश्यकता है। ग्लोबल वार्मिंग के खतरों पर मानव गतिविधियों से ही नियंत्रण किया जा सकेगा। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली ने कहा कि पर्यावरण सुधार से ही हम भावी पीढ़ी को स्वस्थ रख सकेंगे। स्वागत भाषण ने देते हुए अध्यक्ष संजय दोशी ने कहा कि ग्रुप पर्यावरण संरक्षण एवं गौ सेवा की दिशा में निरंतर प्रकल्प आयोजित कर रहा है।
इस अवसर पर ग्रुप पूर्व अध्यक्ष दीपक सकलेचा एवं संचालक मंडल सदस्य वीरेंद्र कुदार का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में आयोजक परिवार लक्ष्मीलाल भंडारी, शैलेंद्र भंडारी ,कपिल भंडारी, परेश भंडारी, ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली,सतीश लोढ़ा ,विशाल गोदावत,दीपक सकलेचा, यशपाल बाफना, ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा, अध्यक्ष संजय दोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, संचालक मंडल सदस्य सुनील पामेचा ,प्रदीप जैन ,पवन जैन एच एम,अशोक कर्नावट ,वीरेंद्र कुदार, संजय जैन एडवोकेट ,अजय जैन कॉलेज वॉच, अमित पंचोली, सदस्य सुनील दख, अनिल मिंडा, विकास मारू, राजेश मालू ,साक्षी जैन उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा ने किया एवं आभार आभार ग्रुप उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने माना।
मन्दसौर। जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर मेन द्वारा यश लुब्रिकेंट परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसके तहत ग्रुप द्वारा नीम, पीपल व अन्य प्रकार के 41 पौधों का रोपण किया गया तथा रोपे गये पौधों के संरक्षण की जवाबदारी भण्डारी परिवार ने ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सकल जैन समाज महामंत्री प्रताप कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षित रखकर ही जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। बिगड़ते पर्यावरण के खतरों से समाज को सजग होना जरूरी है इस क्षेत्र में जैन सोश्यल ग्रुप मेन व भण्डारी परिवार ने पौधारोपण कर सराहनीय कार्य किया है। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन झोन को-ऑर्डिनेटर कपिल भंडारी ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता आज की महती आवश्यकता है। ग्लोबल वार्मिंग के खतरों पर मानव गतिविधियों से ही नियंत्रण किया जा सकेगा। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली ने कहा कि पर्यावरण सुधार से ही हम भावी पीढ़ी को स्वस्थ रख सकेंगे। स्वागत भाषण ने देते हुए अध्यक्ष संजय दोशी ने कहा कि ग्रुप पर्यावरण संरक्षण एवं गौ सेवा की दिशा में निरंतर प्रकल्प आयोजित कर रहा है।
इस अवसर पर ग्रुप पूर्व अध्यक्ष दीपक सकलेचा एवं संचालक मंडल सदस्य वीरेंद्र कुदार का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में आयोजक परिवार लक्ष्मीलाल भंडारी, शैलेंद्र भंडारी ,कपिल भंडारी, परेश भंडारी, ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली,सतीश लोढ़ा ,विशाल गोदावत,दीपक सकलेचा, यशपाल बाफना, ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा, अध्यक्ष संजय दोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, संचालक मंडल सदस्य सुनील पामेचा ,प्रदीप जैन ,पवन जैन एच एम,अशोक कर्नावट ,वीरेंद्र कुदार, संजय जैन एडवोकेट ,अजय जैन कॉलेज वॉच, अमित पंचोली, सदस्य सुनील दख, अनिल मिंडा, विकास मारू, राजेश मालू ,साक्षी जैन उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा ने किया एवं आभार आभार ग्रुप उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button