प्रदेश

वृद्धाश्रम में जन अभियान परिषद ने किया पौधारोपण

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ६ अगस्त ;अभी तक ;  मध्यप्रदेश शासन एवं जन अभियान परिषद मंदसौर के निर्देशन में वात्सल्यधाम वृद्धा आश्रम में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी ने सभागीता कर पौघा रोपाण किया। नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक संस्था के तत्वाधान मेें एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया।

शिवप्रसाद मालवीय ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। श्री मालवीय ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अतरू प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लाक समन्यवयक अर्चना भट्ट, नारायण निनामा,, अर्चना रामावत, नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक संस्था के कार्यक्रम समनव्यक दिनेश सौलंकी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष सालवी, निधि पारीख, अल्का गर्ग, राजु प्रजापत, रतनलाल चौहान, आश्रम की मेडम कृष्णा बैरागी, अन्य वृद्धजन द्वारा सहभागीता कर पौघा रोपण किया।

Related Articles

Back to top button