प्रदेश

रोटरी क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के तहत 50 पौधों का रोपण किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८ जुलाई ;अभीतक;  रोटरी क्लब मंदसौर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए बसंत विहार पर अनेक किस्म के 50 पौधों को रोपित किया गया। जिसमें नीम, पीपल, कनेर, अशोक, साइकस, चांदनी आदि अनेक पौधे लगाये गये।
इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष योगगुरू सुरेन्द्र जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का उतना ही महत्वपूर्ण है जितना मानव जीवन का। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष व डिस्ट्रीक प्लांटेशन चेअर रिजन 2 पवन पोरवाल ने कहा कि पेड़ों के माध्यम से पर्यावरण में ऑक्सीजन प्राप्त होती है। पर्यावरण संतुलन के लिये पौधारोपण जरूरी है।
पूर्व अध्यक्ष सीए दिनेश जैन ने कहा कि आज असंतुलित पर्यावरण का मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधूंध कटाई है। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण मिले इसके लिये हमें आज अधिक से अधिक पौधोरापण करना चाहिए।
रोटरी के कन्वीनर, पूर्व अध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रवीण उकावत ने कहा कि पौधारोपण करना जीवन के लिये बेहद जरूरी है। ऑक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिष मलिक ने 3040 के माध्यम से 7 दिनों तक सभी क्लब को पौधरोपण का महोत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिये है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाये।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यों द्वारा क्लब सदस्य नंदकिशोर अग्रवाल व संजय गोठी का जन्मदिन मनाया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों का अपने समाज के पदों पर आसीन होने पर उनका स्वागत सभी सदस्यों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रोटरी पूर्व अध्यक्ष सीए दिनेश जैन, अशोक उकावत, राजेश सिंघवी, कनक पंचोली, संजय गोठी, पवन जैन एचएम, पवन सेठिया, शशिकांत जोशी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, कपिल भण्डारी, अजय नागोरी आदि उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने प्रतिज्ञा ली की हर सदस्य अपने घर व आसपास के स्थानों पर पौधे लगायेंगे। रोटरी प्रार्थना का वाचन पूर्व अध्यक्ष प्रवीण उकावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन सीए दिनेश जैन ने किया व आभार सचिव रितेश भगत ने माना।

Related Articles

Back to top button