प्रदेश

पारिवारिक ग्रुप ने पौधारोपण कर ली देखभाल की जिम्मेदारी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १० जुलाई ;अभी तक;  पारिवारिक ग्रुप की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान रोपे गये पौधों की देखभाल करने का जिम्मा भी उठाया।
                                      उक्त जानकारी देते हुए हेमा हिंगड़ ने बताया कि वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं, तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा। वृक्षारोपण से प्रदूषण भी कम होता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित हो जाता है।
इस अवसर पर पारिवारिक ग्रुप की हेमा हिंगड़, राखी हिंगड़, टीना हिंगड़, वंदना हिंगड़, सीमा हिंगड़, संजना जैन, मधु जैन ,रचना जैन, नेहा जैन , आंचल हिंगड़ आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button