प्रदेश

स्थिति शान्ति पूर्ण नियंत्रण में

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १६ सितम्बर ;अभी तक ;   आज मंदसौर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल रहा था। उसी दौरान एक पंडितजी को नेहरू बस स्टेंड के पास  चोट लगी है जिसकी शिकायत कोतवाली पर आवेदन देकर की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
                         पुलिस  अधीक्षक श्री अभिषेक आंनद ने अभी तक  को बताया कि जुलूस निकल गया है ।नगर में स्थिति नियंत्रण में और शान्ति पूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील की है कि नगर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण बनाए रखे। सोश्यल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाए। बिना वेरिफिकेशन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें
                           जिला प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है, कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर बिना वेरिफिकेशन के फोटो और वीडियो शेयर ना करें। शांति बनाए रखें। खबरों की सत्यता जाने बगैर खबर को व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।स्थिति शान्ति पूर्ण नियंत्रण में।

Related Articles

Back to top button