प्रदेश

01 से 31 सितंबर तक चलाया जायेगा राष्ट्रीय पोषण माह, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

आशुतोष पुरोहित
   खरगोन 1 सितम्बर ;अभी तक ;    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह शुभारंभ संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या की उपस्थिति में किया गया। पोषण माह 01 से 30 सितंबर तक चलाया जायेगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागीय गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के समन्वय से जनमानस को कार्यक्रम से जोड़कर पोषण की महत्ता के प्रति जागरूक किया जायेगा। साथ ही अभियान के तहत क्षेत्र से कुपोषण को दूर किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान नवीन कलेक्टर गार्डन में एक पौधा माँ के नाम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी खरगोंन नवीन, श्री सुनील मोरे, जिला समन्वयक विवेक कुमार चौबे, सेक्टर सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
                                        इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण माह के अंर्तगत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में दिल्ली में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम को सीधा प्रसारण दिखाया गगया।

Related Articles

Back to top button