प्रदेश

श्री प्रेमप्रकाश आश्रम में शिवानी बाबूजी का वर्सि उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ जून ;अभी तक;  आचार्य स्वामी टेऊँरामजी महाराज के 138वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे चालीसा महोत्सव के आज छठे  दिवस को सुबह अमृत वेला में श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के सत्संग हाल में सिन्धी समाज के सेवाभावी स्तम्भ पूज्य सिंधी भाईबंध पंचायत के आशीर्वाददाता श्री झूलेलाल सिन्धु महल के प्रेरणादाता बैंकमर्मी एवं नगर में ‘‘शिवानी बाबूजी’’ के नाम से प्रसिद्ध स्व. श्री चन्द्रकुमार शिवानी की बारहवीं एवं आपकी धर्मपत्नी धर्मनिष्ठ श्रीमती कमलादेवी शिवानी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर
                                  श्रीमती पुष्पा पमनानी एवं मण्डली ने श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ के ब्रह्नदर्शनी एवं शांति के दोहो कि व्याख्या करते हुए कहा ‘‘ब्रह्मदर्शिनी ज्ञान बनावे, पाचो भेद भ्रांति मिटावे, ब्रह्मदर्शनी ब्रह्म दिखावे सुख स्वरूप में सहज लगाये, ब्रह्मदर्शनी भव सिन्धु तारे, पाप नाथ संताप निवाए, ब्रह्मदर्शनी जो नित पढ़ता, बंधन कार होये सो मुक्ता ब्रह्मदर्शनी घोरजोई, टेऊँ सब फल पावे सांई’’।
                       इस अवसर पर गादीपति सतगुरू स्वामी भगतप्रकाशजी महाराज के मुखारविन्द का विडियो सत्संग का संगत व श्रवण कर अपने आपको धन्य समझा।
                          इस अवसर पर शिवानी ने बताया कि आचार्य सद्गुरू स्वामी टेऊँराम महाराज के 138वें जन्मोत्सव एवं 1 जून से 11 जुलाई 2024 तक चल रहे चालिसे महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन श्री प्रेमप्रकाश आश्रम में सत्संग प्रसाद के आयोजन का सिन्धुजन संगत आनन्द प्राप्त कर रही है।  पुरुषोत्तम शिवानी ने यह भी जानकारी दी है जिनका सामूहिक भोग महोत्सव 11 जुलाई 2024 को आचार्यश्री के जन्मोत्सव पर होगा। आप श्रद्धालु अवश्य साक्षी बने।
                          इस अवसर पर प्रारंभ में अजय शिवानी, श्रीमती निर्मला शिवानी, पुरूषोत्तम शिवानी, दिव्या-नारायण,जयेश-वैदई ,गिरीश शिवानी श्रीमती पुष्पा पमनानी, दृष्टानद नैनवानी, वासुदेव सेवानी,नंदू आडवाणी, बृजलाल नैनवानी,जय कुमार व मनोज सेवानी ,ने स्व. श्रीमती कमलादेवी एवं चन्द्रकुमार शिवानी के चित्रों पर माल्यार्पण किया एवं दीपक जलाकर नमन किया।
इस अवसर पर बाबूजी के स्नेही मित्र मण्डल एवं सिंधी समाज के सैकड़ों महानुभावों ने आश्रम में आकर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन के पुष्प अर्पित किये। अंत में आभार प्रदर्शन अजय शिवानी एवं पूज्य सिंधी भाई बंध पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव सेवानी ने प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button