प्रदेश

प्रेम प्रसंग में किशोरी की गोली मारकर हत्या

आनंद ताम्रकार
बालाघाट. २१ मई ;अभी तक;  प्यार करने का हरजाना एक किशोरी को जान देकर चुकाना पड़ा हैं, जी हां बिरसा थाना के सालेटेकरी पुलिस चौकी अंतर्गत खुरर्सीपार से लोरमी मार्ग पर सडक़ किनारे शुक्रवार को शाम चार बजे धोपघट के जंगल की नर्सरी में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ग्राम माटे निवासी आरती पिता स्व. रोशन मरकाम उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई। जो गुरुवार की शाम से अपने घर से लापता थी। जिसकी उसके प्रेमी ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी उम्र करीब 16 वर्षीय पे्रमी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
                                     पुलिस के अनुसार, गुरुवार को शाम से आरती मरकाम अपने घर से लापता थी जिसके स्वजनों द्वारा उसकी पतासाजी की जा रही थी, लेकिन कही पर पता नहीं चल पा रहा था। शुक्रवार को शाम चार बजे धोपघट बीट में चौकीदार सूरतलाल मेरावी गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसने नर्सरी के अंदर एक किशोरी मृत हालत में दिखी। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे और पैर बेले से बंधे हुए थे। इसकी सूचना उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर बिरसा थाना व पुलिस चौकी सालेटेकरी के अलावा एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम मर्चुरी में रखवा दिया गया था।
पोस्टमार्टम में सिर से निकली गोली
                                  शनिवार को फ्रिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीम बुलाकर जांच कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मृतका के सिर से एक गोली निकली है, जिससे उसकी गोली लगने से मौत हुई है। एक सप्ताह पूर्व ही आरती मरकाम ने अपने दादी के शव को कुएं में देखा था। जिसके बाद आरती धोपघट नर्सरी में मृत हालत में देखी गई। बताया गया कि मृतका आरोपित के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच आरोपित को पता चला कि उसकी प्रेमिका को अन्य एक लडक़ा भी पसंद करता है। ये बात आरोपित को नागवार गुजरी और उसने अपनी प्रेमिका को घर से बाहार बुलाकर दूर खुर्सीपार लाया, जहां पर आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के सिर पर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। और शव को छिपाने के लिए करीब 100 मीटर दूर तक घसिटते ले गया और झाडिय़ों में छिपा दिया। फिलहाल पुलिस का कहना हैं कि आरोपी नाबालिग हैं, उसने पिस्टल कहा से लाई यह पुछताछ किया जा रहा हैं।
इनका कहना हैं
धोपघट के जंगल की नर्सरी में एक किशोरी का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के सिर से एक गोली निकली है। जिससे उसकी हत्या गोली लगने से मौत हुई है। गोली मारने वाला आरोपित नाबालिग उम्र करीब 16 वर्षीय है। मामला प्रेम प्रसंग का है। मामले में विवेचना की जा रही है।
रेवल सिंह बरड़े,
थाना प्रभारी बिरसा

Related Articles

Back to top button