प्रदेश

बलवा , मारपीट का प्रकरण दर्ज

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १६ सितम्बर ;अभी तक ;   पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनन्द ने पी टी आई को बताया की शहर कोतवाली पर आज की घटना पर से पुलिस ने बलवा और मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
                                    उन्होंने बताया कि नगर में शांति पूर्ण माहौल है। एहतिहात के तौर पर जिले के फोर्स के अलावा पड़ोसी जिले रतलाम से 40 जवानों का फोर्स बुलाया गया है। 10-15 अज्ञात लोगो के विरुद्ध बलवा और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Related Articles

Back to top button