प्रदेश

यात्रा होगी कष्टप्रद, तीसरी रेल लाइन के लिए फिर कई ट्रेनें रद्द

मोहम्मद सईद
शहडोल, 26 सितंबर अभी तक। यदि आप 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। क्योंकि इस दौरान रेलवे ने बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ट्रेनों को रद्द करने का कारण रेलवे ने बिलासपुर-कटनी तीसरी लाइन परियोजना कार्य के तहत वीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाना बताया है।
                                 डीआरएम कार्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और 01 से 12 अक्टूबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और 02 से 12 अक्टूबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
अंबिकापुर-जबलपुर भी रहेगी रद्द
                                     जानकारी के अनुसार 02 से 11 अक्टूबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर  एक्सप्रेस और 03 से 12 अक्टूबर तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 01 से 09 अक्टूबर।तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस और 02 से 10 अक्टूबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 04, 07, 09 एवं 11 अक्टूबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल और 05, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
गरीब रथ भी प्रभावित
                             जानकारी के अनुसार 03, 07 एवं 10 अक्टूबर को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस और 04, 08 एवं 11 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 04, 08 एवं 11 अक्टूबर’ 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस और 05, 09 एवं 12 अक्टूबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 06 एवं 08 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस और 07 एवं 09 अक्टूबर को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 06 अक्टूबर’ 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और 07 अक्टूबर को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 03 एवं 10 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस और 05 एवं 12 अक्टूबर को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
चंदिया-चिरमिरी भी नहीं चलेगी
03 से 11 अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल और 03 से 11 अक्टूबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 05, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल और 05, 08, 10 एवं 12 अक्टूबर को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 02 से 11 अक्टूबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल और 03 से 12 अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
                               इस दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। जानकारी के अनुसार 02 से 10 अक्टूबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। 02 से 10 अक्टूबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग  गोंदिया-बालघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी ।

Related Articles

Back to top button