प्रदेश

रेलवे मजदूर संघ के वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन

मोहम्मद सईद
शहडोल, 28 अगस्त अभी तक। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के शहडोल शाखा एवं रनिंग शाखा के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन बुधवार को शहडोल में किया गया। इस अधिवेशन में सभी रेल कर्मचारियों के अपार जनसमर्थन के साथ दोनों नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया l
                                    कार्यक्रम की अध्यक्षता शहडोल शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में मंडल उपाध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय सहायक मंत्री संतोष पटेल मंच पर उपस्थित रहे। इस मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ मंडल बिलासपुर के सचिव तथा भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोम्पी सिंह एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के पुराने सदस्य रिटायर्ड लोको पायलट पैसेंजर आर एस सोनी भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ शाखा शहडोल के सचिव तथा भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शहडोल अभिषेक पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता और राष्ट्रीय ऋषि परम श्रद्धेय दंतोपंत ठेगड़ी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्य में भारतीय मजदूर संघ एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के आदर्शों तथा आज के विकट परिस्थितियों में कर्मचारी के लिए किया जा रहे उनके संघर्ष के विषय में सभी रेल कर्मचारियों को बताया। सभी आए हुए रेल कर्मचारियों ने उनकी बताई हुई बातों एवं भारतीय मजदूर संघ के आदर्शों को भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ सराहना की। इसके उपरांत कार्यक्रम के अध्यक्ष के द्वारा प्रथम सत्र की समाप्ति की घोषणा की गई एवं द्वितीय सत्र प्रारंभ किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री संतोष पटेल को नियुक्त किया गया और उनके द्वारा सभी कर्मचारियों से उनके प्रस्ताव मांगे गए।
आलोक राय और अमित शर्मा अध्यक्ष बने
                                   सभी कर्मचारी के प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से दोनों कार्यकारिणी को चयनित किया गया जिसमें शाखा शहडोल अध्यक्ष आलोक राय, सचिव अभिषेक पाण्डेय, उपाध्यक्ष भगवत राठौर, संजीत उपाध्याय, दुर्गा यादव, सहसचिव ऋषि सिंह, रूपेश कुमार, आशीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, कार्यालय मंत्री वीरेंद्र सिंह,  संगठन सचिव आरके शर्मा, आईटी सेल प्रभारी आशीष मिश्रा और मीडिया प्रभारी रवि सोनी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में दीपक महानंद, सुबोध कुमार, अशोक राठौड़, नेपाली यादव, मुकेश चंद मीणा, अरविंद मिश्रा, पीके वर्मा, विष्णुकांत तिवारी, मकरध्वज, संतोष यादव, जगदीश पटेल और नीतीश कुमार शामिल हैं।
                                     रनिंग शाखा शहडोल में अध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव- अजय सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील सिंह यादव सहसचिव आशीष राय, अजीत सिंह राणा, आशुतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बारी, सह कोषाध्यक्ष राहुल पटेल, कार्यालय मंत्री किशोरी साव, संगठन सचिव विमल दीक्षित, मीडिया प्रभारी गौरव, अंकित शर्मा, आईटी सेल प्रभारी अविनाश उपाध्याय, वीरू पाल और कार्यकारिणी सदस्य में प्रतिभा सिंह, रिजवाना खातून, दुर्गेश मिश्रा, केएस. आर्या, सुभाष शर्मा, दुलीचंद गुप्ता, रवि रंजन सिंह, सचिन श्रीवास्तव, नीरज झा, प्रशांत मिश्रा, राम सुफल पटेल, अंकित विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, शुभम जायसवाल, तरुण साहू, ब्रह्म प्रकाश, विनय सिंह, रामाशीष, विक्रम बर्मन और जनार्दन कुमार शामिल हैं।
                                     अंत में मंच की तरफ से कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुज विश्वकर्मा जी द्वारा आए हुए सभी रेल कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ शाखा शहडोल की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद और अभिनंदन प्रेषित किया गया और सभी कर रेल कर्मचारियों का उम्मीद से बढ़कर जो प्यार एवं सहयोग हमारे वार्षिक अधिवेशन में दिया गया उसके लिए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद प्रेषित किया l

Related Articles

Back to top button